BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2026, 11:39 am
BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और चावंडिया तिराहा, जब की घेराबंदी तो पहुंची संदिग्ध कार, फिर जैसे ही अधिकारियों ने पूछताछ के बाद ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, तीन काले कट्टों में भरा था अवैध मादक पदार्थ, दो तस्कर गिरफ्तार, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। नीमच जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 57 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त कर आल्टो कार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29 जनवरी 2026 को रतनगढ़ थाना पुलिस द्वारा चावण्डिया तिराहा, जाट-रतनगढ़ रोड पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम चावण्डिया की ओर से एक चार पहिया वाहन तेज गति से आता दिखाई दिया, जिसे संदेह के आधार पर रोका गया।

जांच के दौरान वाहन काले रंग की आल्टो कार (आरजे-09-सीडी-2653) पाई गई। वाहन चालक ने अपना नाम मांगीलाल पिता सुरेश शर्मा, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम कसमारिया बताया।

एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें तीन काले प्लास्टिक कट्टों में भरा हुआ कुल 57 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया। इनमें प्रथम कट्टे में 20 किलो, दूसरे में 20 किलो तथा तीसरे कट्टे में 17 किलो डोडाचूरा पाया गया।

पुलिस ने मौके से 57 किलो डोडाचूरा, आल्टो कार, तथा वीवो कंपनी का एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी मांगीलाल शर्मा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1100 रुपये नकद भी बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने डोडाचूरा रामचन्द्र पिता चतुर्भुज गुर्जर, निवासी ग्राम बधावा से लाना बताया। इसके आधार पर पुलिस ने मांगीलाल शर्मा एवं रामचन्द्र गुर्जर के विरुद्ध धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में भी गहन पूछताछ जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE