चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेडा थाना पुलिस ने जलिया चैक पोस्ट हाईवे रोड पर नाकाबंदी के दौरान हुंडई सेन्ट्रो कार में 21 ग्राम अवैध एम.डी.एम.ए (मोली) पाउडर परिवहन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम एवं कार्रवाई के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिह के निर्देशन और डीएसपी निम्बाहेडा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा के निर्देश पर थाना इंचार्ज लादु लाल एवं टीम ने नाकाबंदी की।

इस दौरान संदिग्ध हुंडई सेन्ट्रो कार को रोककर तलाशी ली गई। कार के डैशबोर्ड में रखी प्लास्टिक की थैली में 21 ग्राम एम.डी.एम.ए (मोली) पाउडर (मिथाइलीन डाई ऑक्सी फैनीथाइलामाइन) बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी-
- मोहम्मद रिजवान, 37 वर्ष, पुत्र मोहम्मद रफीक, निवासी F-91 आर.के. कॉलोनी, थाना सुभाष नगर, जिला भीलवाड़ा
- मोहम्मद अफजल, 29 वर्ष, पुत्र मोहम्मद अकबर, निवासी आर.के. कॉलोनी, थाना सुभाष नगर, जिला भीलवाड़ा
- जाहीद अली, 21 वर्ष, पुत्र अब्दुल हकीम, निवासी आर.के. कॉलोनी, थाना सुभाष नगर, जिला भीलवाड़ा
पुलिस ने एम.डी.एम.ए पाउडर और कार को जब्त कर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
