नीमच। नीमच के उपनगर बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरनिया कुमार निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ सेवन करने से बीती रात मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीश पिता आसाराम बोरीवाल, जाति खटीक के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश ने शुक्रवार शाम मंडी गेट के बाहर सल्फास का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उसे तत्काल जिला चिकित्सालय नीमच में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रात करीब पौने नौ बजे उसकी मृत्यु हो गई।

शनिवार को जिला चिकित्सालय में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। बताया गया है कि मृतक पेशे से ऑटो रिक्शा चालक था।
