BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2026, 4:21 pm
BIG NEWS : मंदसौर में नशे का काला खेल बेनकाब, पुलिस की घेराबंदी में टूटा ड्रग नेटवर्क, डेढ़ करोड़ की एमडी के साथ पैरोल से फरार हत्यारा सहित दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मंदसौर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स जब्त कर दो कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रतापगढ़ (राजस्थान) निवासी गुलशेर उर्फ देलवजी खान पठान तथा हत्या के मामले में पैरोल से फरार नंदकिशोर उर्फ नंदू पाटीदार शामिल हैं। यह कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रतापगढ़ जिले का निवासी गुलशेर लाला एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप लेकर मंदसौर की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

डेढ़ करोड़ से अधिक का मशरूका जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 3 किलो 500 ग्राम अवैध डोडाचूरा (कीमत करीब 7 हजार रुपये) तथा दो मोटरसाइकिलें (कीमत लगभग 1 लाख 15 हजार रुपये) भी जब्त की गई हैं। इस प्रकार कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग 1 करोड़ 51 लाख 22 हजार रुपये बताई गई है।

हत्या प्रकरण में पैरोल से फरार था नंदू पाटीदार
गिरफ्तार आरोपी नंदकिशोर उर्फ नंदू पिता कमलाशंकर पाटीदार, निवासी ग्राम राजाखेड़ी, थाना नई आबादी, मंदसौर के खिलाफ पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह वर्ष 2022 में थाना भावगढ़ क्षेत्र में हुई रेखा पति सोनू नायक की हत्या के मामले में दोषी था और वर्ष 2024 से पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार चल रहा था।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दोनों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेकर यह पता लगाएगी कि एमडी ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन-किन लोगों को की जानी थी।

एसपी ने बताया हाई-प्रायरिटी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने बताया कि गुलशेर के खिलाफ चार तथा नंदकिशोर के खिलाफ तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। मादक पदार्थों की तस्करी में गुलशेर का नाम पहले भी सामने आ चुका था, जिसके चलते दोनों आरोपी पुलिस के हाई-प्रायरिटी टारगेट पर थे और लगातार निगरानी की जा रही थी। लंबे समय की मशक्कत के बाद मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

फिलहाल पुलिस की एक विशेष टीम राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के देवल्दी क्षेत्र में पहुंचकर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE