BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2026, 6:52 pm
BIG NEWS : राजस्थान के प्रतापगढ़ में खाकी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, शहर के बीच चल रही थी एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री, किराना दुकान की आड़ में हो रहा था अवैध कारोबार, भारी मात्रा में एमडी और केमिकल्स जब्त, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत शहर के मध्य स्थित एक किराना एवं अनाज के गोदाम में अवैध रूप से संचालित एमडी (मादक पदार्थ) फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ, रासायनिक सामग्री और एमडी बनाने का पूरा सेटअप जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

एसपी बी. आदित्य ने बताया कि 01 फरवरी की देर रात सूचना मिली कि प्रशटर रोड स्थित पानी की टंकी के पास नाकोडा किराना एंड जनरल स्टोर और उसके पीछे बने गोदाम में दो व्यक्ति एमडी बना रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत दबिश दी। गोदाम की तलाशी के दौरान एक कमरे में तीव्र रसायनिक गंध और आंखों में जलन होने लगी।

तलाशी के दौरान कमरे में रखी पारदर्शी प्लास्टिक थैली में 106 ग्राम मटमैले रंग का मादक पदार्थ एमडी बरामद हुआ। इसके अलावा एमडी निर्माण में प्रयुक्त 114 किलो 750 ग्राम तरल केमिकल तथा पूरा निर्माण सेटअप जब्त किया गया। जब्त सामग्री में इलेक्ट्रॉनिक हीटर, इंडक्शन हीटर, बिलोने मशीनें, इलेक्ट्रॉनिक मोटर, रबर के ग्लव्स, प्रयोगशाला उपकरण, प्लास्टिक के ड्रम, टब और कई अन्य आवश्यक उपकरण शामिल हैं।

एसपी बी. आदित्य ने कहा कि अब तक एमडी फैक्ट्रियों पर निगरानी मुख्य रूप से जंगलों और दूरदराज इलाकों में थी, लेकिन यह पहली बार सामने आया कि शहर के व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र में किराना दुकान और अनाज गोदाम की आड़ में बड़े पैमाने पर एमडी बनाई जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मौके से फरार हैं। उनकी तलाश जारी है और गिरफ्तारी के बाद उनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहनता से जांच की जाएगी। थाना प्रतापगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE