गरोठ। पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने तड़के करीब 5 बजे कार्रवाई करते हुए खेर की लकड़ी से भरा एक ट्रक पकड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक आरजे 14 जीजे 5515 में अवैध रूप से खेर की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था।
संयुक्त टीम ने ट्रक को रोककर जांच की, जिसमें आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद ट्रक को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग द्वारा प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।