नीमच। नीमच जिले के जावद तहसील अंतर्गत गांव बावल में बीती रात एक 23 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका का नाम पायल, पति मनीष राठौर बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पायल ने बीती शाम अपने घर पर ही फांसी लगाई। घटना की सूचना मिलते ही परिवारजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।

आज सुबह नीमच जिला अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
