नीमच। नीमच जिले से सटे गांव धनेरिया कला में मंगलवार शाम लगभग 5.30 बजे राधेश्याम बावरी (उम्र लगभग 90 वर्ष) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर 112 डायल गाड़ी और पुलिस आरक्षक दीपेश काबरा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा बनाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।
