शिवपुरी। जिले की मगरौनी नगर परिषद क्षेत्र स्थित रामजानकी खेल ग्राउंड पर हुए अतिक्रमण को क्षेत्रीय विधायक रमेश खटीक और प्रशासन की मौजूदगी में हटाया गया।
आपको बता दें खेल ग्राउंड के कब्जे को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थीं ग्राउंड के कुछ हिस्से पर पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल और अन्य स्थानीय लोगों के द्वारा कब्जा कर खेती की जा रही थी।
ग्राउंड का पूर्व में दो बार दल बनाकर सीमांकन कराया गया लेकिन सीमांकन में विवाद की स्तिथि होने से सीमांकन नहीं हो सका अब सीमांकन के लिए शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने दल नियुक्त कर ई टी एस मशीन से सीमांकन करने आदेश जारी कर अतिक्रमण पर कार्यवाही कराई।वहीं सीमांकन के समय कांग्रेस के पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल (वर्तमान में बीजेपी कार्यसमिति सदस्य) ने क्षेत्र में अन्य शासकीय भूमि पर हुए कब्जे पर भी सवाल उठाए।