भोपाल। राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी में एक बार फिर विवाद छिड़ गया है। यहां आर्य समाज मंदिर के ठीक बगल में सिर्फ 29 मीटर की दूरी पर शराब की दुकान संचालित हो रही है। नियमों के अनुसार धार्मिक स्थलों से शराब ठेके कम से कम 100 मीटर दूर होने चाहिए, लेकिन यहां इसका खुला उल्लंघन हो रहा है। लंबे समय से परेशान रहवासी आज मंदिर के बाहर सड़क पर उतर आए। उन्होंने शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
वहीं इस दौरान राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य डॉ. प्रियंक कानूनगो भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद इंच टेप लेकर मंदिर और शराब दुकान के बीच की दूरी नापी और पाया कि यह महज 29 मीटर है। कानूनगो ने कहा, “नियम साफ है दृ 100 मीटर की दूरी जरूरी है, लेकिन यहां 29 मीटर पर ही शराब ठेका चल रहा है। मैं रहवासियों के साथ खड़ा हूं और इस ठेके को हटवाने के लिए पूरी कोशिश करूंगा।”
रहवासियों का कहना है कि एक तरफ श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं, दूसरी तरफ नशेड़ी इकट्ठा हो रहे हैं, यह स्थानीय प्रशासन की नाकामी है। पहले भी इस मुद्दे पर छभ्त्ब् में शिकायत हुई थी, लेकिन आबकारी विभाग ने मंदिर को ‘धार्मिक स्थल’ नहीं मानने का तर्क दिया था। अब प्रदर्शन और कानूनगो की सक्रियता से मामला गरमा गया है।