उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शनिवार दोपहर शनि मंदिर के नजदीक घाट निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए स्थान का चयन करने हरियाखेड़ी का भ्रमण कर मौका मुआयना किया।