भोपाल। एमपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने भोपाल संभाग के सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र की पंचायत और वार्ड कमेटियों का गठन 20 फरवरी तक पूरा कर संगठन को सौंपें। जिन जिलों ने अब तक मंडल की सूची नहीं भेजी है, उन्हें 5 दिन के भीतर तैयार करके संगठन को सौंपने के लिए कहा गया है।
जिला अध्यक्षों को यह भी कहा गया है कि उनकी कार्यकारिणी का आकार छोटा किया जाए। पहले जहां किसी जिले में कार्यकारिणी में 70 सदस्य थे, उन्हें 35 सदस्यों तक सीमित करने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और प्रभारी ने स्पष्ट किया कि जिला कार्यकारिणी हर हाल में छोटी होनी चाहिए।
भोपाल जिला के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बैठक के दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना और बीजेपी सरकार की कमजोरियों को जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने शहर कांग्रेस अध्यक्ष को शहर की मंडल कमेटी का गठन जल्द करने के लिए भी निर्देश दिए।
बैठक आज इंदिरा भवन, भोपाल में आयोजित की गई। इसमें भोपाल जिले के जिला अध्यक्षगण और सभी ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना और ग्राम, वार्ड एवं पंचायत समितियों का गठन सुनिश्चित करना था।
बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, ।प्ब्ब् सचिव संजय दत्त, पूर्व विधायक रवि जोशी, भोपाल जिला अध्यक्ष (शहर) प्रवीण सक्सेना, भोपाल जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) अनोखी पटेल, विधानसभा प्रभारी एवं सभी ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।
बैठक में संगठनात्मक रणनीति, आगामी योजनाओं और पंचायत एवं वार्ड कमेटियों के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे कांग्रेस प्रदेश संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी तैयारियों में तेजी लाई जा सके।