BREAKING NEWS
KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<     KHABAR : 500 रुपये की चिकन पार्टी बनी मौत की वजह, बेटे.. <<     MP में सूखे जैसे हालात! औसत से 18% कम बारिश, 49 जिलों.. <<     रामपुरा में NSUI की प्रेस वार्ता, हाई कोर्ट के.. <<     खरगोन को मिली नई रफ्तार, ₹2.5 करोड़ के विकास.. <<     BIG NEWS : 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे बापूलाल भंडारी, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : एमपीपीएससी ने फिर खोला असिस्टेंट.. <<     REPORT : एनएसएसजी ने महाविद्यालय परिसर में किया.. <<     NEWS : मोहर्रम पर सज गया शहर, जगह-जगह सबील, लंगर और.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने शहरी सेवा शिविरों की.. <<     KHABAR : ढ़ाई करोड़ रुपए के विकास कार्याे के साथ ही.. <<     KHABAR : छात्रों को मिले अपना नेता चुनने का अधिकार,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को आज होगा बड़ा मुनाफा,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2026, 1:56 pm
KHABAR : चचौर स्कूल में विरोध का अनोखा मामला, स्कूली स्टाफ व ग्रामीणों के विरोध के बाद हुए तबादले पर छात्रों ने गेट पर ताला लगाकर लगाए नारे, पढे़ बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

चचौर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चचौर के प्राचार्य राजेश दीक्षित का कुछ ग्रामीणों एवं विद्यालय स्टाफ की शिकायतों के बाद तबादला किए जाने का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। प्राचार्य के तबादले से आक्रोशित विद्यालय के छात्रों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।


विरोध के दौरान छात्रों ने स्कूल स्टाफ एवं कुछ ग्रामीणों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए
“हमारे प्राचार्य को वापस लाओ, वापस लाओ” जैसे नारे लगाए। छात्रों का कहना था कि राजेश दीक्षित के कार्यकाल में विद्यालय में व्यापक विकास कार्य हुए और स्कूल की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार आया।


जानकारी के अनुसार प्राचार्य राजेश दीक्षित ने अपने कार्यकाल में अनुशासन, शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यालय के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया। उनके द्वारा कराए गए सख्त सुधार और विकास कार्यों से विद्यालय का कुछ स्टाफ असहमत था, जिसके चलते कई बार उनके खिलाफ शिकायतें की गईं। कुछ ग्रामीणों द्वारा भी उनका विरोध किया गया।


छात्रों का कहना है कि राजेश दीक्षित ने पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन किया और हमेशा विद्यार्थियों के हित में कार्य किया। इसी कारण उनके तबादले की खबर सामने आते ही छात्रों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने स्कूल गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।


फिलहाल पूरे मामले पर शिक्षा विभाग एवं प्रशासन की नजर बनी हुई है। स्थिति को शांत कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन छात्रों का कहना है कि जब तक उनके प्राचार्य को वापस नहीं लाया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE