BREAKING NEWS
KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<     KHABAR : 500 रुपये की चिकन पार्टी बनी मौत की वजह, बेटे.. <<     MP में सूखे जैसे हालात! औसत से 18% कम बारिश, 49 जिलों.. <<     रामपुरा में NSUI की प्रेस वार्ता, हाई कोर्ट के.. <<     खरगोन को मिली नई रफ्तार, ₹2.5 करोड़ के विकास.. <<     BIG NEWS : 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे बापूलाल भंडारी, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : एमपीपीएससी ने फिर खोला असिस्टेंट.. <<     REPORT : एनएसएसजी ने महाविद्यालय परिसर में किया.. <<     NEWS : मोहर्रम पर सज गया शहर, जगह-जगह सबील, लंगर और.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने शहरी सेवा शिविरों की.. <<     KHABAR : ढ़ाई करोड़ रुपए के विकास कार्याे के साथ ही.. <<     KHABAR : छात्रों को मिले अपना नेता चुनने का अधिकार,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को आज होगा बड़ा मुनाफा,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2026, 2:55 pm
BIG NEWS : कांग्रेस का महिला कार्ड, चुनाव के लिए प्लान तैयार, 1636 बूथों पर महिला नेतृत्व की तैयारी, कांग्रेस का नया संगठन मॉडल, हर बूथ पर तैनात होंगी महिला प्रभारी, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। वोट बैंक की राजनीति में कांग्रेस इस बार महिला कार्यकर्ताओं के दम पर बाजी पलटने की तैयारी में है। सेवादल से लेकर एनएसयूआई तक की महिला विंग को सक्रिय कर पार्टी हर बूथ पर एक नया शक्ति केंद्र (महिला मंडल) बनाने जा रही है। पार्टी का मानना है कि इससे महिला मतदाताओं के बीच कांग्रेस की पकड़ और मजबूत होगी।


इसके लिए कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर एक मेगा प्लान तैयार किया है, जिसके तहत नगर निगम के 85 वार्डों के कुल 1636 बूथों पर महिला बूथ प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। कांग्रेस अपनी इस रणनीति में किसी नए प्रयोग के बजाय अनुभवी और सक्रिय चेहरों पर दांव लगा रही है। पार्टी की योजना के मुताबिक महिला कांग्रेस की पुरानी और सक्रिय नेताओं को कमान सौंपी जाएगी।


एनएसयूआई, सेवादल और यूथ कांग्रेस से जुड़ी महिला नेत्रियों को उनके ही वार्ड में बूथ प्रभारी बनाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।


हर बूथ पर बनेगा श्महिला मंडलश्
पार्टी सिर्फ प्रभारियों की नियुक्ति तक सीमित नहीं है। योजना के अनुसार, प्रत्येक बूथ पर एक श्महिला मंडलश् का गठन किया जाएगा। ये महिला मंडल घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे, मतदाताओं से सीधा संवाद करेंगे और चुनाव के दौरान होने वाली सभी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


33 प्रतिशत महिला आरक्षण का दिख रहा असर
पार्टी सूत्रों की मानें तो इस पूरी कवायद के पीछे आगामी चुनावों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का प्रभाव एक बड़ी वजह है। कांग्रेस को उम्मीद है कि महिला नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी से चुनावी समीकरणों पर सकारात्मक असर पड़ेगा और यह कदम गेमचेंजर साबित हो सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE