BREAKING NEWS
KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<     KHABAR : 500 रुपये की चिकन पार्टी बनी मौत की वजह, बेटे.. <<     MP में सूखे जैसे हालात! औसत से 18% कम बारिश, 49 जिलों.. <<     रामपुरा में NSUI की प्रेस वार्ता, हाई कोर्ट के.. <<     खरगोन को मिली नई रफ्तार, ₹2.5 करोड़ के विकास.. <<     BIG NEWS : 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे बापूलाल भंडारी, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : एमपीपीएससी ने फिर खोला असिस्टेंट.. <<     REPORT : एनएसएसजी ने महाविद्यालय परिसर में किया.. <<     NEWS : मोहर्रम पर सज गया शहर, जगह-जगह सबील, लंगर और.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने शहरी सेवा शिविरों की.. <<     KHABAR : ढ़ाई करोड़ रुपए के विकास कार्याे के साथ ही.. <<     KHABAR : छात्रों को मिले अपना नेता चुनने का अधिकार,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को आज होगा बड़ा मुनाफा,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2026, 3:05 pm
NEWS : जिला कलक्टर ने किया रावतभाटा उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण, विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने सोमवार को रावतभाटा उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

जिला कलक्टर ने उपस्थित पंजिका, ई-फाइलिंग प्रणाली, प्रस्थापन कक्ष, स्टोर शाखा एवं न्यायालय (कोर्ट) शाखाओं का निरीक्षण करते हुए रिकॉर्ड संधारण एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार का प्रकरण लंबित नहीं रखा जाए तथा आमजन से संबंधित कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिला कलक्टर ने कार्यालय समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने, प्रत्येक प्रकरण का रिकॉर्ड सुव्यवस्थित रखने तथा ई-फाइलिंग प्रणाली का अधिकाधिक और प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन के लिए कार्यालयीन प्रक्रियाओं में सतत सुधार आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी डॉ. कीर्ति व्यास सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE