BREAKING NEWS
KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<     KHABAR : 500 रुपये की चिकन पार्टी बनी मौत की वजह, बेटे.. <<     MP में सूखे जैसे हालात! औसत से 18% कम बारिश, 49 जिलों.. <<     रामपुरा में NSUI की प्रेस वार्ता, हाई कोर्ट के.. <<     खरगोन को मिली नई रफ्तार, ₹2.5 करोड़ के विकास.. <<     BIG NEWS : 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे बापूलाल भंडारी, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : एमपीपीएससी ने फिर खोला असिस्टेंट.. <<     REPORT : एनएसएसजी ने महाविद्यालय परिसर में किया.. <<     NEWS : मोहर्रम पर सज गया शहर, जगह-जगह सबील, लंगर और.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने शहरी सेवा शिविरों की.. <<     KHABAR : ढ़ाई करोड़ रुपए के विकास कार्याे के साथ ही.. <<     KHABAR : छात्रों को मिले अपना नेता चुनने का अधिकार,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को आज होगा बड़ा मुनाफा,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2026, 3:45 pm
KHABAR : ये कैसा स्वागत, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर शहडोल की सड़कों पर जीसीबी शो, शहर जाम, एंबुलेंस और स्कूली बच्चे हुए परेशान, पढे़ खबर 

Share On:-

शहडोल। संभागीय मुख्यालय शहडोल में उस वक्त आमजन की परेशानी बढ़ गई, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के नगर आगमन को लेकर किए गए स्वागत इंतजामों ने शहर की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। स्वागत के नाम पर शहर के प्रमुख नुक्कड़ और चौराहों पर कई जेसीबी मशीनें खड़ी कर दी गईं, जिससे जिला मुख्यालय में लंबे जाम की स्थिति बन गई। 


जानकारी के अनुसार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों के तहत चार से छह जेसीबी मशीनों को सड़कों पर खड़ा किया गया। इन जेसीबी मशीनों को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। वहीं युवा मोर्चा के पदाधिकारी इन मशीनों पर चढ़कर स्वागत की तैयारी करते नजर आए। सड़क पर खड़ी भारी मशीनों के कारण यातायात बाधित हो गया और देखते ही देखते शहर के कई इलाकों में लंबा जाम लग गया। 


सबसे ज्यादा परेशानी जिले की सबसे बड़ी शैक्षणिक संस्था रघुराज स्कूल के सामने देखने को मिली, जहां स्कूल समय के दौरान जाम की स्थिति बनी रही। स्कूली छात्रों और उनके अभिभावकों को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम के चलते न केवल निजी वाहन बल्कि एंबुलेंस भी भीड़ में फंसी नजर आई, जिससे आपात सेवाओं पर भी सवाल खड़े हो गए। 


स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वागत की इस दिखावटी व्यवस्था ने आम जनता की सुविधा को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। सुबह से शाम तक लोग जाम में फंसे रहे और जरूरी कामों के लिए निकलने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई जगहों पर ट्रैफिक पुलिस भी हालात संभालती नजर आई, लेकिन भारी मशीनों के कारण यातायात सुचारू रूप से नहीं चल सका। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर किए गए इस जेसीबी स्वागत पर अब शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 


वहीं इस पूरे मामले में शहडोल यातयात प्रभारी संजय जायसवाल का कहना है कि वो अभी एक विभागीय मीटिंग में है, बावजूद इसके यदि इस तरह से शहर में जाम की स्थित निर्मित हुई है तो दिखवाते है क्या मामला है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE