खरगोन। जिले में साझा चूल्हा योजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में समूह के माध्यम से परोसा जा रहा भोजन और नाश्ता बंद होने की स्थिति में पहुंच गया है है। नाश्ता उपलब्ध कराने वाले स्व-सहायता समूह ने सितंबर माह से रोकी गई राशि जारी कराने की मांग को लेकर विरोध के स्वर मुखर कर दिए है।
सोमवार को समूह ने प्रांतीय महिला स्व- सहायता समूह के बैनर तले कलेक्टर के नाम शिकायती पत्र सौंपते हुए सितंबर माह से रुकी राशि जारी करने की मांग की है। समूह ने चेतावनी दी है कि दो दिन में राशि जारी नही होने पर धरना प्रदर्शन जैसे आंदोलन को बाध्य होंगे।