BREAKING NEWS
KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<     KHABAR : 500 रुपये की चिकन पार्टी बनी मौत की वजह, बेटे.. <<     MP में सूखे जैसे हालात! औसत से 18% कम बारिश, 49 जिलों.. <<     रामपुरा में NSUI की प्रेस वार्ता, हाई कोर्ट के.. <<     खरगोन को मिली नई रफ्तार, ₹2.5 करोड़ के विकास.. <<     BIG NEWS : 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे बापूलाल भंडारी, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : एमपीपीएससी ने फिर खोला असिस्टेंट.. <<     REPORT : एनएसएसजी ने महाविद्यालय परिसर में किया.. <<     NEWS : मोहर्रम पर सज गया शहर, जगह-जगह सबील, लंगर और.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने शहरी सेवा शिविरों की.. <<     KHABAR : ढ़ाई करोड़ रुपए के विकास कार्याे के साथ ही.. <<     KHABAR : छात्रों को मिले अपना नेता चुनने का अधिकार,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को आज होगा बड़ा मुनाफा,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2026, 5:09 pm
KHABAR : शिवपुरी में ओलावृष्टि और नकली कीटनाशक से फसल तबाह, 54 गांव प्रभावित, किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे मुआवजा और बीमा राशि की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। जिले में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और नकली कीटनाशकों के उपयोग से किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इसी संबंध में भारतीय किसान संघ, शिवपुरी ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा।


किसान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कोलारस, बदरवास, रन्नौद, शिवपुरी, करैरा और पिछोर तहसील के 54 गांवों में ओलावृष्टि और बारिश से फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। संगठन ने प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा और फसल बीमा की राशि सीधे उनके खातों में डालने की मांग की है।


अग्रवाल कृषि सेवा केंद्र खतौरा से बेची गई कथित नकली कीटनाशक दवाओं के कारण रन्नौद और बदरवास तहसील के 12 गांवों में चना और मसूर की फसलें खराब हो गईं। किसानों के अनुसार, इन दवाओं के उपयोग से पूरी फसल नष्ट हो गई है, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।


ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान अपनी खराब फसलें लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि फसलें नष्ट होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिससे परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने शीघ्र मुआवजे की मांग की है ताकि स्थिति और न बिगड़े।


किसान संघ ने प्रशासन से नकली कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित किसानों को तत्काल राहत प्रदान करने का आग्रह किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE