मुंगावली। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु करने हेतु निर्देशित किया गया था । दिनांक 08.02.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि डिपो कॉलोनी मुंगावली निवासी महिला स्टेडियम मुंगावली के पास अवैध हाथभट्टी की कच्ची शराब रखे है और बेंचने की फिराक में है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोकनगर गजेन्द्र सिंह कंवर एसडीओपी मुंगावली श्रीमती सनम बी खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुंगावली उनि अरविन्द सिंह कछुवाह के द्वारा टीम गठित कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। मुंगावली स्टेडियम के पास पहाड़ी पर से आरोपिया महिला के कब्जे से 30-30 लीटर के दो प्लास्टिक की केनों में 59 लीटर कच्ची हाथभट्टी की बनी शराब कीमती 8850 रूपये को पुलिस द्वारा जप्त किया गया एवं आरोपिया के विरूद्ध अप.क्र.58/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। उक्त महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपिया को जिला जेल अशोकनगर में दाखिल किया गया। उक्त महिला शराब बेचने की आदतन है जिसके विरूद्ध पूर्व से कुल 07 प्रकरण आबकारी एक्ट के पंजीबद्ध हैं साथ ही महिला के पति के विरूद्ध भी आबकारी एक्ट के कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध होना पाये गये हैं। अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरूद्ध निरंतर कार्यावाही की जा रही है।
सराहनीय भूमिकाः- उनि० अरविन्द सिंह कछुवाह, सउनि० अनिल कुमार, प्र.आर. राजेन्द्र बघेल ,प्र.आर. अरविन्द मौर्य, प्र. आर. हुकुमसिंह कुशवाह, मआर. गीता चौधरी, आर. पवन मीना, आर. गोविंद मौर्य, एवं अन्य स्टाप उपस्थित रहे।