BREAKING NEWS
KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<     KHABAR : 500 रुपये की चिकन पार्टी बनी मौत की वजह, बेटे.. <<     MP में सूखे जैसे हालात! औसत से 18% कम बारिश, 49 जिलों.. <<     रामपुरा में NSUI की प्रेस वार्ता, हाई कोर्ट के.. <<     खरगोन को मिली नई रफ्तार, ₹2.5 करोड़ के विकास.. <<     BIG NEWS : 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे बापूलाल भंडारी, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : एमपीपीएससी ने फिर खोला असिस्टेंट.. <<     REPORT : एनएसएसजी ने महाविद्यालय परिसर में किया.. <<     NEWS : मोहर्रम पर सज गया शहर, जगह-जगह सबील, लंगर और.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने शहरी सेवा शिविरों की.. <<     KHABAR : ढ़ाई करोड़ रुपए के विकास कार्याे के साथ ही.. <<     KHABAR : छात्रों को मिले अपना नेता चुनने का अधिकार,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को आज होगा बड़ा मुनाफा,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2026, 5:41 pm
BIG NEWS : केन्द्रीय जेल उज्जैन में निरुद्ध दंडित बंदी की उपचार के दौरान मौत, भैरवगढ़ थाने में मर्ग दर्ज, जारी हुआ न्यायिक जांच का आदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। केन्द्रीय जेल उज्जैन में निरुद्ध दंडित बंदी की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। केन्द्रीय जेल अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि बंदी झांगा उर्फ झांगू पिता बाबू, उम्र 37 वर्ष, निवासी बलडी़पाड़ा बदनावर, की 8 फरवरी को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जेल चिकित्सक की सलाह पर उसे जेल वार्ड एवं जेल वाहन से सुबह 10.27 बजे जिला चिकित्सालय उज्जैन भर्ती कराया गया।

उपचार के दौरान बंदी की मृत्यु हो गई, जिसकी सूचना प्रहरी अमित शर्मा द्वारा दूरभाष पर गेट कीपर भोजराज रावत को दी गई। इसके पश्चात बंदी की मृत्यु की सूचना जिला दंडाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, जेल मुख्यालय भोपाल, राज्य मानव अधिकार आयोग भोपाल, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली तथा मृतक के परिजनों को अवगत करा दी गई।

मृत्यु के संबंध में भैरवगढ़ थाना उज्जैन में मर्ग कायम कर लिया गया है। साथ ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश उज्जैन से बंदी की मृत्यु के संबंध में न्यायिक जांच कराए जाने हेतु निवेदन किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया एवं शव परीक्षण के पश्चात शव मृतक के परिजनों को सौंपा जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE