चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मानसिंह चूंडावत (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़, गायत्री सेवा संस्थान एवं बाल अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनिल कुमार गोयल की द्वारा आज “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान“ के अंतर्गत बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा को चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित विजय स्तंभ से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें महिला अधिकारिता विभाग से चेताली जैन पर्यवेक्षक, महिला एवं विकास विभाग से समता भटनागर जिला समन्वयक, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से मनिता सांखला, महक भटनागर उपस्थित रहे। इस दौरान प्राधिकरण सचिव गोयल ने उपस्थित जनों को बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान भारत सरकार का एक प्रमुख राष्ट्रव्यापी प्रयास है, जिसका उद्देश्य 2030 तक बाल विवाह की कुप्रथा को समाप्त करना और 2026 तक दर को 10 प्रतिशत तक कम करना है। इस रथ यात्रा द्वारा सम्पूर्ण चित्तौड़गढ़ जिले में 08 मार्च 2026 तक बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के संबंध प्रचार-प्रसार किया जाएगा और बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में भी आमजन को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओम प्रकाश तोशनीवाल, चाइल्ड हेल्पलाईन जिला समन्वयक नवीन किशोर काकडदा, काउंसलर करण जीनवल, केस वर्कर सीमा राजोरा, गायत्री सेवा संस्थान के जिला समन्वयक अमित राव, काउंसलर शोभा गर्ग, गोविंद सिंह भाटी , पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत और कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की प्रभारी एएसआई श्यामा गुर्जर मय टीम उपस्थित रहे।