BREAKING NEWS
KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<     KHABAR : 500 रुपये की चिकन पार्टी बनी मौत की वजह, बेटे.. <<     MP में सूखे जैसे हालात! औसत से 18% कम बारिश, 49 जिलों.. <<     रामपुरा में NSUI की प्रेस वार्ता, हाई कोर्ट के.. <<     खरगोन को मिली नई रफ्तार, ₹2.5 करोड़ के विकास.. <<     BIG NEWS : 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे बापूलाल भंडारी, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : एमपीपीएससी ने फिर खोला असिस्टेंट.. <<     REPORT : एनएसएसजी ने महाविद्यालय परिसर में किया.. <<     NEWS : मोहर्रम पर सज गया शहर, जगह-जगह सबील, लंगर और.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने शहरी सेवा शिविरों की.. <<     KHABAR : ढ़ाई करोड़ रुपए के विकास कार्याे के साथ ही.. <<     KHABAR : छात्रों को मिले अपना नेता चुनने का अधिकार,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को आज होगा बड़ा मुनाफा,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2026, 6:49 pm
KHABAR : भावी शिक्षकों ने राजधानी में किया अर्धनग्न प्रदर्शन, हजारों पद रिक्त के बाद भर्ती में सीट कम, बीजेपी-कांग्रेस में लगाए ये आरोप, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज भावी शिक्षकों ने अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेशभर के शिक्षक पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थी आज राजधानी पहुंचे थे। चिनार पार्क से क्च्प् तक पैदल मार्च निकाला। अभ्यर्थियों का आरोप है कि- हजारों पद रिक्त होने के बावजूद भर्ती में घोषित सीट कम है। भर्ती परीक्षाएं ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही हैं।


सरकारी स्कूलों में करीब डेढ़ लाख शिक्षकों की जरूरत
कुल 13 हजार पदों पर भर्ती निकली है। माध्यमिक शिक्षक के करीब 10 हजार पदों पर, प्राथमिक शिक्षक के करीब 3 हजार पदों पर भर्ती निकली है। चयनित अभ्यर्थी 25 हजार पदों पर भर्ती की मांग कर रहे हैं। भर्ती का दूसरा चरण भी शुरू करने की मांग की है। दावा है कि- दिसम्बर 2024 की स्थिति में सरकारी स्कूलों में करीब डेढ़ लाख शिक्षकों की जरूरत है।


कांग्रेस ने मांगों का किया समर्थन
चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि युवाओं से बीजेपी सरकार बनाने के लिए वोट तो ले लेती है लेकिन उनकी मांगे पूरी नहीं करती है। भूपेंद्र गुप्ता ने कहा- चयनित शिक्षकों को भी समझना होगा अगर बीजेपी को वोट देते रहेंगे तो कभी न्याय नहीं मिलेगा। कांग्रेस पार्टी चयनित अभ्यार्थियों की मांगों का समर्थन करती है।


सरकार अभ्यर्थियों के साथ
वहीं बीजेपी प्रवक्ता अजय यादव का कहना है चयनित अभ्यर्थियों को सब्र रखना चाहिए, जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ सरकार खड़ी हुई है उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE