मंदसौर। मध्य प्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद पंचायत मल्हारगढ़ में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत मल्हारगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी अनिल कुमार मरावी एवं डीएम फौजिया करीम द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने युवाओं को रोजगार के अवसरों, कौशल उन्नयन तथा स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए अपने कौशल के अनुरूप अवसरों का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
रोजगार मेले में कुल 163 युवाओं ने पंजीयन कराया। मेले में गैल इंस्टीट्यूट गुना, कॉसमॉस प्राइवेट लिमिटेड गुजरात, एस.आई.एस. आरटीए नीमच, आरसेटी मंदसौर तथा आर.एस. सिक्योरिटी चित्तौड़गढ़ सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत 84 युवाओं का प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया।