BREAKING NEWS
KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<     KHABAR : 500 रुपये की चिकन पार्टी बनी मौत की वजह, बेटे.. <<     MP में सूखे जैसे हालात! औसत से 18% कम बारिश, 49 जिलों.. <<     रामपुरा में NSUI की प्रेस वार्ता, हाई कोर्ट के.. <<     खरगोन को मिली नई रफ्तार, ₹2.5 करोड़ के विकास.. <<     BIG NEWS : 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे बापूलाल भंडारी, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : एमपीपीएससी ने फिर खोला असिस्टेंट.. <<     REPORT : एनएसएसजी ने महाविद्यालय परिसर में किया.. <<     NEWS : मोहर्रम पर सज गया शहर, जगह-जगह सबील, लंगर और.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने शहरी सेवा शिविरों की.. <<     KHABAR : ढ़ाई करोड़ रुपए के विकास कार्याे के साथ ही.. <<     KHABAR : छात्रों को मिले अपना नेता चुनने का अधिकार,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को आज होगा बड़ा मुनाफा,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2026, 10:33 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ को पॉलिथीन-मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल, जिला प्रशासन को सौंपे 15,000 कपड़ों के बैग, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम, पढे़ रेखा खाबिय की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले को ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ और पॉलिथीन से मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक अभिनव एवं प्रभावी अभियान प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में राजस्थान परमाणु बिजलीघर (आरएपीएस) की ‘अनुशीला’ परियोजना द्वारा तैयार किए गए 15,000 कपड़ों के बैगों की प्रथम खेप आज जिला प्रशासन को सौंपी गई। यह परियोजना कुल 40,000 कपड़ों के बैग उपलब्ध कराएगी।


जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बैग प्राप्त करते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ को प्लास्टिक-मुक्त और टूरिस्ट-फ्रेंडली जिला बनाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े के थैलों का उपयोग पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जनभागीदारी को भी बढ़ाएगा। उन्होंने शेष 25,000 बैग शीघ्र प्राप्त होने की उम्मीद भी जताई।


कलेक्टर ने आमजन से अपील की कि वे बाजार जाते समय पॉलिथीन के बजाय कपड़ों के थैलों का उपयोग करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुंदर और हरित चित्तौड़गढ़ दिया जा सके।


महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल
राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक एवं सीएसआर-एसडी समिति के चेयरमैन दासरी सुब्बा राव ने बताया कि यह पहल स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु की गई है। रावतभाटा क्षेत्र के 


अणुसिमरन’ स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित ये बैग जिलेभर में वितरित किए जाएंगे।


सीएसआर एवं एसडी समिति के सदस्य सचिव संजय कांडपाल ने कहा कि यह परियोजना स्थानीय महिलाओं के लिए रोजगार का मजबूत आधार बन रही है।


‘अणुसिलाई केंद्र’ के माध्यम से प्रशिक्षित महिलाएं इन बैगों का निर्माण कर रही हैं, जिससे उन्हें नियमित आय, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस बड़े ऑर्डर से महिलाओं के सिलाई कौशल में निरंतर निखार आ रहा है और वे भविष्य में अपना स्वयं का लघु उद्योग भी स्थापित कर सकेंगी।

पर्यावरण के साथ आत्मनिर्भरता की और घर की चारदीवारी से निकलकर व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़ रही ये महिलाएं अब केवल अपने परिवारों की ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के भविष्य की संरक्षक बन रही हैं।


इस अवसर पर उपखंड अधिकारी डॉ कृति व्यास और तहसीलदार विवेक गरासिया सहित अणुसिमरन केंद्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE