BREAKING NEWS
KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<     KHABAR : 500 रुपये की चिकन पार्टी बनी मौत की वजह, बेटे.. <<     MP में सूखे जैसे हालात! औसत से 18% कम बारिश, 49 जिलों.. <<     रामपुरा में NSUI की प्रेस वार्ता, हाई कोर्ट के.. <<     खरगोन को मिली नई रफ्तार, ₹2.5 करोड़ के विकास.. <<     BIG NEWS : 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे बापूलाल भंडारी, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : एमपीपीएससी ने फिर खोला असिस्टेंट.. <<     REPORT : एनएसएसजी ने महाविद्यालय परिसर में किया.. <<     NEWS : मोहर्रम पर सज गया शहर, जगह-जगह सबील, लंगर और.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने शहरी सेवा शिविरों की.. <<     KHABAR : ढ़ाई करोड़ रुपए के विकास कार्याे के साथ ही.. <<     KHABAR : छात्रों को मिले अपना नेता चुनने का अधिकार,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को आज होगा बड़ा मुनाफा,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2026, 10:35 am
KHABAR : पर्यावरण, सेवा और समरसता का संगम बना विवाह समारोह, यशवंत यादव ने पेश की प्रेरक मिसाल, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच/मंदसौर। मंदसौर विभाग के पर्यावरण गतिविधि संयोजक यशवंत यादव ने अपने पुत्र के विवाह समारोह को केवल पारिवारिक उत्सव तक सीमित न रखकर उसे पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और सेवा के संदेश से जोड़ते हुए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन को पर्यावरण पूरक, सेवा कार्य युक्त और सामाजिक सद्भाव से ओतप्रोत रूप में संपन्न किया गया, जिसकी व्यापक सराहना हो रही है।


विवाह समारोह की सबसे विशेष बात यह रही कि पूरा कार्यक्रम इको-फ्रेंडली रखा गया। शादी और स्नेहभोज में प्लास्टिक एवं डिस्पोजल सामग्री का पूर्णतः परित्याग किया गया। पेयजल और भोजन व्यवस्था में तांबे व पीतल के बर्तनों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का व्यवहारिक संदेश दिया गया।


समारोह में सामाजिक समरसता का भी जीवंत उदाहरण देखने को मिला। श्री यादव ने अपने वार्ड के स्वच्छता मित्र श्री विक्रम कल्याण को परिवार सहित ससम्मान विवाह में आमंत्रित किया। विवाह अवसर पर उन्हें शाल, श्रीफल, नवीन वस्त्र, मिठाई और भेंट राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। 6 फरवरी को आयोजित स्नेहभोज में भी वे सपत्नीक शामिल हुए और आत्मीय वातावरण में सभी के साथ भोजन किया।


सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए विवाह के उपलक्ष्य में सेवा भारती नीमच को मंगल निधि के रूप में 11 हजार रुपये का सहयोग भी प्रदान किया गया।


इस मांगलिक अवसर पर अखिल भारतीय अधिकारी बलिराम पटेल (सामाजिक सद्भाव संयोजक), शंभू प्रसाद गिरी (समग्र ग्राम विकास), योगेश शर्मा (प्रांत संगठन मंत्री, विद्या भारती), कैलाश चंद्रावत, अंकित (मालवा प्रांत सह संयोजक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि), प्रांत समरसता संयोजक धर्मेंद्र मौर्य, विक्रम सिंह रघुवंशी (धर्म जागरण), चेनराम पटेल (प्रवासी समुदाय), विभाग संघचालक सतीश खंडेलवाल, रामेश्वर धाकड़ एवं विभाग प्रचारक अजय गौड़ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।


पर्यावरण संरक्षण, सेवा और समरसता के तीन सशक्त संदेशों के साथ सम्पन्न यह विवाह समारोह समाज के लिए प्रेरणादायी पहल के रूप में चर्चित रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE