खरगोन। सालभर पढ़ाई के बाद विद्यार्थियों के ज्ञान को परखने का दौर मंगलवार से बोर्ड परीक्षाओं के रुप में शुरू हो गया है। हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों की परीक्षा अंग्रेजी के पेपर से शुरू हुई। हालांकि परीक्षा का पहला दिन होने से विद्यार्थी तय समय से एक घण्टा पहले परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। केंद्र के बाहर सूचना पटल पर अपने- अपने रोल नंबर अनुसार कक्ष तलाशने के बाद तय समय पर प्रवेश किया। जिला शिक्षा अधिकारी एसके क़ानूडे ने बताया सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित परीक्षा में करीब 14 हजार 298 विद्यार्थी शामिल हुए। हाई स्कूल के लिये 95 केंद्र बनाए ह जबकि हायर सेकेंडरी की परीक्षा 87 केंद्रों पर हो रही है। दोनों कक्षाओं में 32 हजार 312 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कक्ष से बाहर आये विद्यार्थियों ने बताया पेपर हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। परिणाम भी अच्छा आएगा। छात्रों ने कहा कि सरल पेपर से शुरुआत अच्छी रही वही बोर्ड परीक्षा को लेकर जो तनाव था वह भी कुछ हद तक कम हुआ हैए हालांकि आगे कठिन विषयो की परीक्षा है, जिसकी तैयारी में जुटेंगे। नियमित अभ्यास से उन्हें आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में देने में आसानी हुई।