BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2026, 12:07 pm
KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल में 12वीं के छात्रों का भव्य विदाई समारोह, यादों, मुस्कान और उम्मीदों के साथ कक्षा 12वीं को भावभीनी विदाई, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में सत्र 2025-26 के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य, भावनात्मक और प्रेरणादायक विदाई समारोह का आयोजन बड़े हर्षाेल्लास के साथ किया गया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ इस समारोह आयोजित किया। इस यादगार अवसर पर प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति रही, जिसमें ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की निर्देशिका डॉ. गरिमा चौरसिया और प्रधानाचार्य श्री सुशील कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद सरस्वती पूजन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता और सकारात्मकता का संचार हुआ। विदाई समारोह का आयोजन कक्षा 11वी के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने वरिष्ठ साथियों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय परिसर में उत्साह, संगीत और उमंग का माहौल बना रहा। कक्षा 11 वी के छात्रों ने कक्षा 12वी को समर्पित विशेष विदाई थीम डांस प्रस्तुत किया। समूह नृत्य और युगल नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।वहीं  संगीत शिक्षक द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण गीत ने पूरे सभागार को भावुक कर दिया। विदाई समारोह का सबसे आकर्षक भाग रहा रैंप वॉक, जिसमें कक्षा 12वीं के छात्रों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। समारोह के दौरान कक्षा 12 वी के सभी विद्यार्थियों को स्नेह और सम्मान के प्रतीक स्वरूप आकर्षक उपहार भेंट किए गए। यह उपहार उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं का संदेश थे। इस दौरान विद्यार्थियों ने मंच पर अपना परिचय दिया और अपने अनुभवों को साझा किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में स्कूल की निर्देशिका डॉ. गरिमा चौरसिया  ने कहा विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और निरंतर सीखने का महत्व बताया तथा जीवन में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यार्थी जीवन वह स्वर्णिम अवसर है जो जीवन में एक बार ही प्राप्त होता है, वह वापस कभी लौटकर नहीं आता। अतः विद्यार्थी जीवन का सदुपयोग कर विद्यार्जन में जुट जाएं। विद्यालय प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उत्तम अंकों के साथ उत्तीर्ण होने की शुभकामनाएं दी और कहा कि आपकी विदाई हमारे लिए भावुक करने वाला पल है। इस अवसर पर कई छात्रों को उनकी विशेष योग्यताओं के लिए सम्मानित किया गया मिस्टर फेयरवेल कृष्णपाल सिंह, मिस फेयरवेल अन्नू कुमावत, सर्वश्रेष्ठ परिधान (बालक) प्रियंशु जेरिया, सर्वश्रेष्ठ परिधान (बालिका)प्रियल खबिया, मिस्टर अनुशासन यशराज सिंह राठोड, मिस अनुशासन जहांवी पुरोहित। समारोह को और भी मनोरंजक बनाने के लिए कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम के अंत में, शिक्षकों और छात्रों ने भावनात्मक भाषण दिए, जिसमें 12वीं कक्षा के छात्रों की यात्रा को याद किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। यह विदाई केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि छात्रों और शिक्षकों के बीच के गहरे संबंधों का उत्सव थी, जिसमें बीते वर्षों की अनगिनत यादों को संजोया गया। यह एक भावनात्मक और आनंद से भरी शाम रही, जिसे सभी विद्यार्थी जीवनभर याद रखेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE