चित्तौड़गढ़। आदर्श लखारा समाज सेवा संस्थान चित्तौड़गढ़ की त्रैमासिक बैठक अध्यक्ष गोपाल लाल लखारा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मीडिया प्रभारी सत्यनारायण लखारा ने बताया कि मीटिंग में कई समाजजनों की उपस्थिति में समाज उत्थान पर चर्चा की गई जिसमें लखारी घाटी स्थित लालजी महाराज मंदिर का नये रूप में निर्माण कार्य करवाना, लखारा समाज का शीघ्र ही निःशुल्क नेत्र शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन करवाना, समाज के निर्धन व गरीब परिवारों निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाना वहीं समाज का छात्रावास निर्माण, सामाजिक कार्यक्रमों हेतु भूखण्ड की पूर्ति करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक निर्णय के अनुसार भूमि आवंटन की मांग को लेकर अध्यक्ष गोपाल लाल लखारा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रशासन (भू.अ.) को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के अनुसार जिला लेवल पर लखारा समाज का एक भी सामुदायिक भवन, छात्रावास नहीं होने के कारण समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन सहित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा अध्ययन के लिए जिला स्तर पर छात्रावास की सुविधा नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समाज की स्थिति को देखेत हुए लखारा समाज सेवा संस्थान को निःशुल्क या रियायती दर पर भूमि आवंटन कराये जाने की मांग की गई।
इस दौरान जिला मंत्री मदनलाल, कोषाध्यक्ष राधेश्याम, उपाध्यक्ष कैलाश कन्नौज, महासचिव दुर्गेश कुमार पुठोली, भूतपूर्व प्रिंसीपल सत्यनारायण, बंशीलाल, सुमित, दिलीप, अम्बालाल, युवा संगठन के अध्यक्ष सुधीर, महामंत्री धीरज, बाबुलाल, सुरेश पुठोली, कैलाश गणेशपुरा, दुर्गेश चिकारड़ा, दिलीप पांडोली सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।