चित्तौड़गढ़। कुंभा नगर में कुंभा मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा प्रवीण टांक कुंभा मंडल पालक एवं जयवर्धन के सानिध्य में संपन्न हुई। कार्यकारिणी में अध्यक्ष भेरुलाल जाट, उपाध्यक्ष मनोज सोनी, आशा पोखरना, प्रमोद गौड, प्रदीप सारंगदेवोत, रामबक्श कीर, कार्यक्रम संयोजक मदन त्रिपाठी, सहसंयोजक राधा काबरा, शंकरसिंह शेखावत, दीपक नाहर, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सोमानी, मुकेश आचार्य, देवकांत शर्मा, प्रचार प्रसार सहयोगी डॉ रेनू सोमानी, प्रीति मीणा, नरेंद्र पोखरना, शोभायात्रा प्रभारी शिवानी साहू, गायत्री राव, मुकेश आचार्य, मनोहर शर्मा, सुनीता शर्मा, संरक्षण मंडल सदस्य सुरेश ईनाणी, जानकीलाल भंडारी, मुकुंदसिंह चौहान, भेरुलाल सांखला, शिवनारायण जोशी, हरिशंकर गोयल, भेरुलाल राव, केसरसिंह, शंकरलाल टांक, साधना ईनाणी की घोषणा की गई तथा व्यवस्थाएं सौंपी गई।
इसके साथ ही मातृशक्ति की बैठक राम मंदिर कुंभा नगर में संपन्न हुई जिसमें शोभायात्रा की तैयारी के संबंध में चर्चा की गई और सभी से परिवार सहित शोभायात्रा में शामिल होने का निवेदन किया गया। शोभा यात्रा की तैयारी के संबंध में महिलाओं की परिधान, शोभायात्रा में अनुशासन, कलश लेकर पंक्तिबद्ध चलना, शुरू से अंत तक अपनी सहभागिता रखना व सभी व्यवस्थाओं में सहयोग देने पर चर्चा हुई। बैठक में आशा पोखरना, डॉक्टर रेनू सोमानी, गायत्री राव, शिवानी साहू, वंदना लड्ढा, शकुंतला, निर्मला लड्ढा, रेखा, इंदु, कौशल, किरण चौधरी, प्रीति मीणा उपस्थित रही।