BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2026, 5:06 pm
KHABAR : मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग के लिए पहली बार प्लेयर्स की नीलामी, खिलाड़ियों को चार श्रेणियों में बांटा जाएगा, टीम को 50 लाख रुपए का पर्स दिया जाएगा, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग (एमपीसीएल) का तीसरा सत्र इस बार और भी रोमांचक होने जा रहा है। पहली बार लीग में खिलाड़ियों की आईपीएल की तर्ज पर नीलामी होगी, जहां फ्रेंचाइजी टीमें अपनी पसंद के क्रिकेटरों को बोली लगाकर खरीदेंगी। इससे खिलाड़ियों पर ‘धन वर्षा’ होने की उम्मीद है और प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा।


लीग के वर्तमान अध्यक्ष महानारायण सिंधिया द्वारा शुरू की गई इस प्रतियोगिता के पिछले दो सत्र बेहद सफल रहे। यहां शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ी आईपीएल टीमों में जगह बना चुके हैं। अब तीसरे सत्र में लीग प्रबंधन ने कई नवाचार किए हैं, जिनमें सबसे बड़ा बदलाव खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया है। सूत्रों के अनुसार, मार्च में ही नीलामी होने की संभावना है। खिलाड़ियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 मार्च है, जबकि मैच जून में खेले जाएंगे। अभी मैच का विस्तृत टाइम टेबल नहीं आया है लेकिन संभवतरू मैच इंदौर और ग्वालियर में खेले जाएंगे।


उम्र सीमा का नियम
19 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को इस लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। यह फैसला बीसीसीआई की नीति के अनुरूप है, जो घरेलू टूर्नामेंट में छोटे आयु वर्ग के लिए टी-20 नहीं कराती। उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को लंबे प्रारूपों (रेड-बॉल क्रिकेट) के प्रति गंभीर बनाना है।


फ्रेंचाइजी टीमें जेएन भाया ट्रॉफी (अंतर-संभागीय टी-20) में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखेंगी। इससे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीमों में जगह मिलने और आगे आईपीएल जैसी बड़ी लीग में जाने के रास्ते खुलेंगे। यह बदलाव मध्य प्रदेश क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और राज्य की प्रतिभाओं को बड़ा आर्थिक और खेल लाभ मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE