देवास। देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 05 मार्च को दोपहर 01 बजे जिला पंचायत देवास के सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की जायेगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना द्वारा निर्मित एवं स्वीकृत सड़को, लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित एवं स्वीकृत सड़को, नल-जल योजना (हर घर) के अंतर्गत किये गये कार्यों, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के अंर्तगत लाभार्थियों की संख्या एवं आवंटित राशि, सिंचाई योजनाओं के अंर्तगत जिले में संचालित एवं प्रगतिरत योजनाओं, सांसद निधि के अंर्तगत जिले में कराये गये कार्याे की समीक्षा की जायेगी।