BREAKING NEWS
NEWS : धनगर पूर्बिया समाज की महापंचायत में.. <<     NEWS : अगस्त में जिला कलक्टर डॉ. मंजू करेंगी चार.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 3 राशि वालों के लिए नई उम्मीदों से.. <<     NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2026, 5:30 pm
KHABAR : साध्वी के साथ मारपीट का मामला, एकपक्षीय कार्रवाई के विरोध में पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। साध्वी रंजना के साथ मारपीट मामले में एक पक्षीय कार्रवाई के विरोध में पाटीदार समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। साध्वी रंजना दीदी के प्रवक्ता के बयान के खिलाफ पाटीदार समाज में गुस्सा है। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल थे।


साध्वी का बयान आपत्तिजनक और निंदनीय
पाटीदार समाज को लेकर दिए गए बयान को आपत्तिजनक और निंदनीय बताया है। पाटीदार समाज पर जो भी पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए है उसे वापस लिया जाने की मांग की है। समाज ने कहा- पुलिस के द्वारा झूठी और गलत एकपक्षीय कार्रवाई की गई। समाज के लोगों के घर जाकर पुलिस और महिलाओं को परेशान कर रही है। मामले की पूरी विस्तृत जांच की जाए। पाटीदार समाज के लोगों को जिहादी बताना गलत है। समाज ने सरकार से मामले की जांच के लिए मिसरोद एसीपी को ज्ञापन सौंपा है।


साध्वी ने चांटा मार दिया था
दरअसल 26 फरवरी को मिसरोद के मुख्य मार्ग में साध्वी रंजना दीदी के साथ सड़क दुर्घटना हुई थी। पाटीदार समाज का आरोप है कि साध्वी रंजना दीदी रॉन्ग साइड आ रही थी। रॉन्ग साइड पर लगे कैमरे इसके मुख्य प्रमाण है। साध्वी वाहन चालक से जब एक वाहन को पीछे करने कहा तो विवाद हुआ था। साध्वी ने पाटीदार समाज के लोगों को चांटा मार दिया था। इसी से गुस्से में आकर पाटीदार समाज के कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी के कांच तोड़ दिए। यह एक नॉर्मल घटनाक्रम था जिसे पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर दिया। समाज ने चेतावनी दी है कि हमारी मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE