BREAKING NEWS
NEWS : धनगर पूर्बिया समाज की महापंचायत में.. <<     NEWS : अगस्त में जिला कलक्टर डॉ. मंजू करेंगी चार.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 3 राशि वालों के लिए नई उम्मीदों से.. <<     NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2026, 6:15 pm
BIG REPORT : मंदसौर में 500 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन, पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाया गया पर्व, नई फसल की बालियां कीं अर्पित, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। फाल्गुन पूर्णिमा की पावन संध्या पर शहर सहित जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन किया गया। नगर के 70 से अधिक तथा जिले में लगभग 500 चिन्हित स्थानों पर विधि-विधान से पूजन कर देर रात तक होलिका दहन संपन्न हुआ। प्रमुख स्थलों में गुप्ता कचोरी चौराहा, यश नगर और राम टेकरी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। यहां पारंपरिक होलिका पूजन के बाद अग्नि प्रज्वलित कर आहुति दी गई।

रंगभरी एकादशी से शुरू हुआ उत्सव-
शहर में होली का उत्साह रंगभरी एकादशी से ही दिखाई देने लगा था। बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी और पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर चहल-पहल रही। होलिका दहन से पूर्व श्रद्धालुओं ने नई फसल की गेहूं की बालियां, नारियल, हल्दी, रोली और सूत अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अग्नि प्रज्वलित होने के बाद महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए, वहीं बच्चों और युवाओं ने होलिका की परिक्रमा कर मंगलकामनाएं कीं।

जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति-
नगर के विभिन्न होलिका दहन कार्यक्रमों में सुधीर गुप्ता, बंशीलाल गुर्जर, विपिन जैन तथा यशपाल सिंह सिसोदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। पर्व के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। पूरे जिले में शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में होलिका दहन संपन्न हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE