BREAKING NEWS
NEWS : धनगर पूर्बिया समाज की महापंचायत में.. <<     NEWS : अगस्त में जिला कलक्टर डॉ. मंजू करेंगी चार.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 3 राशि वालों के लिए नई उम्मीदों से.. <<     NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2026, 6:51 pm
KHABAR : नीमच जिले में गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित, अन्नदाताओं से किया इस तारीख से पहले पंजीयन कराने की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में कुल 38 पंजीयन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन  मूल्य पर गेहॅू का उपार्जन ई-उपार्जन परियोजना तहत 7 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होकर 7 मार्च 2026 तक पंजीयन कार्य किया जा रहा है।

जिला आपूर्ति अधिकारी आरएन दिवाकर ने बताया कि किसान अपना पंजीयन नजदीकी सोसायटी के पंजीयन केन्द्र पर निःशुल्‍क करवा सकते हैं। इस वर्ष सभी किसानों को नवीन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पूर्व में कराये गये किसान पंजीयन मान्य नहीं होंगे। नवीन पंजीयन कराते समय कृषक निर्धारित आवेदन पत्र के साथ बैंक खाता, आधार नम्बर एवं ऋण पुस्तिका की छायाप्रति संलग्न करें। यदि कृषक द्वारा भूमि शिकमी पर ली गई है, तो शिकमी अनुबंध-पत्र की प्रति भी प्रस्तुत करना होगी। जिले के सभी पंजीकृत किसान भाईयों से आग्रह किया गया है कि रबी उपार्जन के लिए पंजीयन अपने नजदीकी पंजीयन केन्द्र पर अंतिम तिथि 7 मार्च 2026 के पूर्व किसान अधिक से अधिक पंजीयन कराना सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE