BREAKING NEWS
NEWS : धनगर पूर्बिया समाज की महापंचायत में.. <<     NEWS : अगस्त में जिला कलक्टर डॉ. मंजू करेंगी चार.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 3 राशि वालों के लिए नई उम्मीदों से.. <<     NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2026, 10:17 am
KHABAR : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने फरवरी 2026 में रचा कीर्तिमान फरवरी 2026 में 1.82 मिलियन टन माल लदान, किसी वित्तीय वर्ष में फरवरी माह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, पढे़ खबर  

Share On:-

रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने फरवरी 2026 में माल लदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए 1.82 मिलियन टन (एमटी) माल लदान किया है। यह किसी भी वित्तीय वर्ष में फरवरी माह का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मंडल द्वारा विभिन्न माल ढुलाई मदों में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है, जो बेहतर योजना, समन्वय और कुशल परिचालन प्रबंधन का परिणाम है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार फरवरी, 2026 में रतलाम मंडल ने खाद्यान, उर्व‍रक एवं पेट्रोलियम पदार्थों के लोडिंग में काफी उल्‍लेखनीय प्रगति हासिल की है, जो इससे संबंधित विभागों के साथ कुशल समन्‍वय का ही प्रतिफल है।


फरवरी में खाद्यान्न लदान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी 2026 में 38 रेक (0.10 एमटी) लोड किए गए, जो फरवरी 2025 (13 रेक, 0.03 एमटी) की तुलना में टन भार के आधार पर 233 प्रतिशत अधिक है।


उर्वरक लदान में भी निरंतर मजबूती बनी हुई है। फरवरी माह में 44 उर्वरक रेक लोड किए गए। यह लगातार आठवां माह है जब 40 या उससे अधिक उर्वरक रेक का लदान किया गया है। साथ ही  25 फरवरी, 2026 को 126 वैगनों का एक दिवस में सर्वश्रेष्ठ लदान भी प्राप्त किया गया।


पेट्रोलियम, ऑयल एवं ल्यूब्रिकेंट (पीओएल) श्रेणी में भी महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी 2026 में 35 रेक (0.09 एमटी) लोड किए गए, जो फरवरी 2025 (17 रेक, 0.04 एमटी) की तुलना में 125 प्रतिशत अधिक है।


इसके अतिरिक्त अन्य वस्तुओं में भी निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है। क्लिंकर में रेक आधार पर 1.38 प्रतिशत, कंटेनर में टन भार के आधार पर 16.67 प्रतिशत तथा अन्य विविध मदों में 33.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।


रतलाम मंडल की यह उपलब्धि मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, टीम वर्क तथा ग्राहकों के साथ बेहतर समन्वय का परिणाम है। मंडल द्वारा भविष्य में भी माल ढुलाई को बढ़ावा देने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए सतत प्रयास जारी रहेंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE