BREAKING NEWS
NEWS : धनगर पूर्बिया समाज की महापंचायत में.. <<     NEWS : अगस्त में जिला कलक्टर डॉ. मंजू करेंगी चार.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 3 राशि वालों के लिए नई उम्मीदों से.. <<     NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2026, 10:20 am
KHABAR : आबकारी भर्ती परीक्षा 2024 की सीबीआई जांच की मांग, भाजपा के राज में भर्ती परीक्षाओं में हो रहा धनबल का उपयोग- इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। भर्ती परीक्षाओ के नाम पर मध्यप्रदेश देश में कुख्यात हो चूका है जंहा सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षाएं नित नए कीर्तिमान स्थापित कर व्यापम घोटाले की याद दिलाती है जंहा हजारो युवाओ  का भविष्य भर्ती माफियाओ के कारन अंधकारमय हो रहा है और भाजपा सरकार आँख मूंदकर सो रही है उक्त कटाक्ष करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने भाजपा के ऊपर निशाना साधा है। 


अग्रवाल ने कहा की एक और तो मध्यप्रदेश में निरंतर युवा बेरोजगार होते जा रहे है और भाजपा सरकार लाखो पद खाली होते हुए भी खाली पदों को भर नहीं रही है और कुछ पद निकालती है तो भी वो सभी नौकरिया भर्ती माफियाओ के हवाले कर देती है और योग्य युवा इन भर्ती माफियाओ के कारन चयनित होने से  वंचित हो जाता है और धनबल के कारन अयोग्य व्यक्ति नौकरी पा लेता है ऐसा ही एक मामला सामने आया है जंहा प्रदेश में मध्यप्रदेश आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2024 में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है जंहा धनबल के कारन 12 अभ्यर्थीयो ने  100 में से 90 अंक प्राप्त कर 100 पर्सेंटाइल प्राप्त कर सरकारी नौकरी के लिए अहर्ता प्राप्त कर ली। जब जागरूक नागरिक के कारन जाँच हुई तो गड़बड़ी सामने आयी और रतलाम के रतलाम पब्लिक स्कूल  परीक्षा केंद्र की संलिप्तता सामने आयी जंहा अलग अलग तारीखों और समय पर आये अभ्यर्थियों के 100 पर्सेंटाइल आने पर जाँच शुरू हुई और सारा फर्जीवाड़ा सामने आया और मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा -2024 का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। 


अग्रवाल ने कहा की मंडल ने 12 अभ्यर्थियों के खिलाफ तो एफआईआर दर्ज करवा दी लेकिन इसमें कौन उच्च राजनैतिक एवं प्रशासनिक अधिकारी संलिप्त है उसकी सीबीआई जाँच करवाई जाना अति आवश्यक है तभी युवाओ के साथ प्रदेश में भर्ती परीक्षाओ के नाम से जो घोटाले हो रहे है वो उजागर होंगे और योग्य युवाओ को न्याय मिलेगा।  प्रदेश में 25  वर्षाे से भाजपा की सरकार है और भाजपा के राज में भर्ती परीक्षाओ के नाम से नित्य नए कारनामे उजागर हो रहे है फिर भी भाजपा सरकार  कुम्भकर्णी नींद सो रही है। उसे युवाओं के भविष्य से कोई लेना देना नहीं। वही भाजपा  सिर्फ और सिर्फ सत्ता लोलुप बनी हुई है और प्रदेश के युवाओं के साथ भर्ती परीक्षाओं में घोटाले कर उनका भविष्य अंधकारमय बना रही है। इस सम्बन्ध में राष्ट्रपति महोदय को भी पत्र प्रेषित कर सीबीआई की जांच की मांग की है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE