मंदसौर। पिपलियामंडी में होली पर्व के अवसर पर थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन से आसमान से निगरानी रखी जा रही है। त्योहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने या आपत्तिजनक व्यवहार से बचें। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की भी हिदायत दी गई है।उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन त्योहार के दौरान सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क रहेगा। यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।