नीमच। देश विदेश में प्रसिद्ध आरोग्य स्थल श्री महामाया खेड़ामाता एवं मोड़ी माता का मंदिर इन दिनों अवव्यस्थाओ के कारण चर्चा में है। प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में यहाँ आस्था और श्रद्धा के साथ श्रद्धालु दर्शन के लिये पहुँचते है। लेकिन मंदिर परिसर में फैली गन्दगी ओर बदबू से श्रद्धालु परेशान होते नजर आ रहे है। जानकारी के अनुसार कुछ ही दिनों में नवरात्रि पर्व प्रारंभ होने वाला है। जिसमे यहां श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ जाती है। इसके बावजूद अभी तक मन्दिर समिति द्वारा समुचित साफ सफाई की व्यवस्था नही की गई है। मन्दिर परिसर के समीप गन्दगी से भरे डायपर ओर कचरे के बढ़े ढेर लगे हुए है। जिनसे तेज बदबू उठने लगी है। साथ ही रविवार के दिन तो सैकड़ो की संख्या में माता के मंदिर पर श्रद्धालु पैदल तो कोई गाड़ी या बस ओर कोई तो लौटन यात्रा करके माता के मंदिर पर दर्शन करने के लिये पहुँचते है। साथ ही कई श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर मन्दिर परिसर स्थित धर्मशाला में भोजन प्रसाद भी बनाते है। लेकिन उसी धर्मशाला एवं यात्री प्रतीक्षालय के सामने ही मोड़ी और सेमली के मुख्य मार्ग पर ही गंदगी से भरे डायपरो को फेका जा रहा है। जिससे कि अब धीरे धीरे कचरे का बड़ा ढेर बन गया है ।जिसे आवारा कुत्तो द्वारा घसीट -घसीटकर मन्दिर परिसर की और ले आते है। बढ़ती गर्मी के कारण स्थिति और गम्भीर हो गई है। जिसकी दुर्गंध से राहगीरो ओर श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बन्ध में भक्तों ने मन्दिर समिति अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव से निवेदन किया है कि शीघ्र ही गंदगी हटवाकर पूरे मन्दिर परिसर में साफ सफाई करवाई जाये। ताकि नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इनका कहना
इस सम्बंध में जब मन्दिर समिति के अध्यक्ष जी से बात हुई तो उन्होंने जानकारी देते हुये बताया कि आज होली के पावन पर्व को लेकर कोई सफाई कर्मी नही आ सकेंगे। जिसको लेकर कल गुरुवार को सफाई कर्मचारी बुलाकर पूरे मन्दिर परिसर की साफ सफाई का कार्य करवाया जायेग। साथ ही मन्दिर परिसर में एक दो सीमेंट से बने गोल ऐसे कचरा पात्र लाकर मन्दिर परिसर में रखवाया जायेगा। ताकि सभी श्रद्धालु ओर नागरिक कचरा उसी कचरा पात्र में डालें जिससे कि पूरे मन्दिर परिसर में स्वच्छता बनी रहेगी।