BREAKING NEWS
NEWS : धनगर पूर्बिया समाज की महापंचायत में.. <<     NEWS : अगस्त में जिला कलक्टर डॉ. मंजू करेंगी चार.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 3 राशि वालों के लिए नई उम्मीदों से.. <<     NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2026, 10:33 am
KHABAR : कायस्थ समाज नीमच द्वारा श्रद्धापूर्वक श्री चित्रगुप्त जी दूज पूजन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन, आज शाम श्री वैभव सुखधाम मंदिर तीर्थ परिसर में, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कायस्थ समाज नीमच द्वारा श्रद्धापूर्वक श्री चित्रगुप्त जी दूज पूजन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 5 मार्च 2026, गुरुवार को शाम 4ः30 बजे से 6ः00 बजे तक श्री वैभव सुखधाम मंदिर तीर्थ परिसर, विकास नगर, नीमच में आयोजित होगा।

कायस्थ समाज नीमच के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सक्सेना, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा निगम, सचिव नितिन सक्सेना, सांस्कृतिक सचिव दीपक राय गौड़, कार्यक्रम संयोजक संजय भटनागर एवं प्रकाश गौड़ ने सभी कायस्थ परिवारों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कोषाध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव, सहसचिव आलोक श्रीवास्तव एवं आशीष सक्सेना ने बताया कि इस बार आयोजन में पहली बार श्री चित्रगुप्त जी महाराज एवं कायस्थ समाज के इतिहास पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

कायस्थ समाज के उपाध्यक्ष मुकेश जौहरी एवं दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि होली मिलन कार्यक्रम में संगत-पंगत भाव के साथ कायस्थ परिवारों द्वारा घर पर बने मिष्ठान एवं व्यंजनों का भी आनंद लिया जाएगा।

उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव पंकज श्रीवास्तव द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE