BREAKING NEWS
NEWS : धनगर पूर्बिया समाज की महापंचायत में.. <<     NEWS : अगस्त में जिला कलक्टर डॉ. मंजू करेंगी चार.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 3 राशि वालों के लिए नई उम्मीदों से.. <<     NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2026, 10:47 am
KHABAR : सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र नीमच में हर्षाेल्लास व गरिमामय वातावरण में मना होली का पर्व, जवानों व अधिकारियों-कर्मचारियों ने जमकर उड़ाई गुलाल, एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रंग, उल्लास, सौहार्द और सामाजिक समरसता के प्रतीक पावन पर्व होली का आयोजन इस वर्ष भी ग्रुप केन्द्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), नीमच में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने वाला पर्व है। यह समाज में व्याप्त भेदभाव और मतभेदों को दूर कर सौहार्द को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही, वसंत ऋतु के आगमन और नवचेतना का प्रतीक भी माना जाता है।

इसी क्रम में ग्रुप केन्द्र परिसर में ‘होली मिलन एवं धुलेंडी समारोह’ का सुव्यवस्थित एवं अनुशासित आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजपत्रित अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं उनके परिजन पारंपरिक हर्षाेल्लास के साथ शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक संगीत से पूरा परिसर उत्सवमय वातावरण में रंगा नजर आया। समारोह में उपस्थित अधिकारियों, जवानों और परिवारजनों ने आपसी एकता, सौहार्द और पारिवारिक भावना को और अधिक मजबूत किया।

कार्यक्रम पूर्णतः अनुशासित एवं मर्यादित ढंग से संपन्न हुआ, जो बल की परंपराओं और गरिमा के अनुरूप रहा। समापन अवसर पर सभी ने पारस्परिक सहयोग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की भावना के साथ राष्ट्र सेवा में सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE