भोपाल। पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी वर्तमान संघर्ष की स्थिति को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन ने राज्य के नागरिकों की सहायता के लिए विशेष कदम उठाए हैं। राज्य सरकार द्वारा वल्लभ भवन, भोपाल स्थित कंट्रोल रूम तथा नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
इन कंट्रोल रूम का उद्देश्य प्रभावित क्षेत्र में मौजूद मध्यप्रदेश के नागरिकों को आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। यदि किसी नागरिक को दुर्घटना, आपातकालीन परिस्थिति या अन्य आकस्मिक आवश्यकता का सामना करना पड़ता है, तो वे निर्धारित संपर्क सूत्रों पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं।
प्राप्त प्रकरणों में मध्यप्रदेश शासन द्वारा भारत सरकार एवं संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाएगी। राज्य सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं और अधिकृत संपर्क नंबरों पर तुरंत सूचना दें।