BREAKING NEWS
NEWS : धनगर पूर्बिया समाज की महापंचायत में.. <<     NEWS : अगस्त में जिला कलक्टर डॉ. मंजू करेंगी चार.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 3 राशि वालों के लिए नई उम्मीदों से.. <<     NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2026, 1:38 pm
KHABAR : 23 सालों की परंपरा, रंगों में बसी आस्था, विकास नगर चौराहा बना भक्ति का केंद्र, होलिका दहन पर जन चेतना मंच की रंगोली, भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। होलिका दहन के पावन अवसर पर विकास नगर चौराहा एक बार फिर आस्था, रंगों और संस्कृति का जीव लौकिक संगम बन गया। संस्था जन चेतना सामाजिक मंच द्वारा आयोजित दो दिवसीय रंगोली प्रदर्शनी और भव्य भजन संध्या ने न केवल श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि परंपराएं केवल निभाई नहीं जातीं, उन्हें जिया जाता है।


पिछले 23 वर्षों से लगातार यह आयोजन शहर की पहचान बन चुका है। संस्था के अजय तोमर ने बताया कि देवास के कलाकार लगभग एक महीने की तपस्या और समर्पण के साथ विभिन्न सामाजिक और धार्मिक विषयों पर आकर्षक रंगोलियां तैयार करते हैं। इन रंगोलियों में केवल रंग नहीं, बल्कि संस्कृति, आस्था और समाज को जोड़ने का संदेश भी झलकता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी सैकड़ों नागरिक रंगों की इस अद्भुत छटा को देखने उमड़े।


भजन संध्या के दौरान पूरा चौराहा भक्ति रस में डूबा नजर आया। श्रद्धालु झूमते हुए भजनों में लीन दिखे, मानो वातावरण में ही श्रद्धा घुल गई हो। प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और सकारात्मक सोच का संदेश दिया कृ कि जब समाज एक साथ खड़ा होता है, तो हर पर्व जनोत्सव बन जाता है।


इस अवसर पर नगर निगम सभापति रवि जैन, पुर्व महापौर जयसिंह ठाकुर,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव महामंत्री राजेश यादव,सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


विकास नगर चौराहे पर सजे इन रंगों ने साबित कर दिया कि संस्कृति और संस्कार की यह लौ आज भी उतनी ही प्रखर है। होलिका दहन केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का भी पर्व है कृ और जन चेतना मंच की यह पहल उसी सकारात्मक सोच की जीती-जागती मिसाल बनी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE