BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2026, 2:34 pm
KHABAR : दुबई से सुरक्षित लौटे कमलनाथ के पूर्व ओएसडी, ड्रोन हमलों के बीच फंसे थे प्रवीण कक्कड़, कहा- हालात खतरनाक थे, भारत सरकार को लेकर कही ये बात, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी रहे प्रवीण कक्कड़ दुबई से सुरक्षित इंदौर लौट आए हैं। खास बात यह रही कि कांग्रेस सरकार में अहम पद पर रहे कक्कड़ ने खुले तौर पर भारत सरकार और यूएई प्रशासन की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि खतरनाक हालात के बीच भारत सरकार, भारतीय एंबेसी और यूएई प्रशासन ने पूरी मदद की, जिसकी वजह से वे सुरक्षित भारत लौट सके।


प्रवीण कक्कड़ ने बताया कि दुबई में जिस होटल में वे ठहरे हुए थे, उससे महज तीन होटल की दूरी पर ड्रोन हमला हुआ था। इस घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए डर का माहौल बन गया था। उन्होंने कहा कि दुबई में लगातार ड्रोन हमलों की खबरें मिल रही थीं, जिससे परिवार भी चिंतित था कि हम सुरक्षित वापस लौट पाएंगे या नहीं। कक्कड़ ने बताया कि दुबई का सिक्योरिटी सिस्टम बेहद हाईटेक है और ज्यादातर ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया जा रहा था।


दुबई के बाजार और मॉल खुले रहे
हालांकि कुछ ड्रोन इमारतों से टकराने की घटनाएं भी सामने आईं। इसके चलते प्रशासन ने लोगों को अलर्ट कर दिया था और साफ निर्देश दिए गए थे कि कोई भी व्यक्ति कांच या खिड़कियों के पास न खड़ा हो। उन्होंने कहा कि हालात भले ही तनावपूर्ण थे, लेकिन दुबई की रफ्तार पूरी तरह नहीं थमी थी। बाजार और मॉल खुले हुए थे और सामान्य गतिविधियां जारी थीं। हालांकि माहौल में डर जरूर महसूस हो रहा था।


प्रवीण कक्कड़ ने भारत सरकार की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मुश्किल समय में भारतीय एंबेसी लगातार संपर्क में रही और हर संभव मदद की। उन्होंने कहा कि यूएई सरकार ने भी लोगों की सुरक्षा को लेकर सख्त इंतजाम किए हुए थे। कक्कड़ ने यह भी बताया कि इस दौरान अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं के फोन आए और सभी ने उनका हालचाल जाना।


कांग्रेस नेता ने हालांकि किसी भी पार्टी का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि मुश्किल वक्त में सभी ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में विदेश में फंसे भारतीयों के लिए भारत सरकार और एंबेसी का सहयोग सबसे बड़ी ताकत बनता है और इसी सहयोग से वे सुरक्षित अपने देश वापस लौट पाए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE