BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2026, 3:32 pm
BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री शिवराज ने जन्मदिन पर लिए पांच संकल्प, पौधारोपण के साथ करेंगे ये काम, यहां फ्री कोचिंग सेंटर्स खोलने और चलित क्लिनिक शुरू करने का भी ऐलान, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर पांच संकल्प लिया हैं। उन्होंने अपने लोकसभा में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग सेंटर्स खोलने का ऐलान भी किया हैं। इसके साथ ही शिवराज सिंह ने चलित क्लिनिक शुरू करने की बात कही है। वहीं उन्होंने ईरान इजराइल-अमेरिया युद्ध को लेकर प्रतिक्रिया भी दी हैं।


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने अपने जन्मदिन पर पांच संकल्प लिए। जिसमें पर्यावरण को स्वस्थ रखने, सामाजिक समरसता बनाए रखना, दिव्यांग भाई बहनों की सेवा, नागरिक कर्तव्यों का पालन करना, महिला उत्थान के लिए काम करना शामिल हैं। शिवराज सिंह परिवार और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधे लगाएंगे। आपको बता दें कि वे पिछले कई सालों से पौधे लगा रहे हैं।


कोचिंग सेंटर्स खोलने-चलित क्लिनिक शुरू करने की भी घोषणा
इसके साथ ही शिवराज सिंह ने बड़ी घोषणा भी की हैं। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग सेंटर्स शुरू करने का ऐलान किया है। शिवराज सिंह ने कहा कि कोचिंग सेंटर से गरीब बच्चों के सपने साकार होंगे। इसके अलावा ग्रामीण अंचल के स्वास्थ्य को देखते हुए हर विधानसभा में चलित क्लिनिक शुरू करेंगे। जिसमें सामान्य बीमारियों का इलाज और जांच होगी।


ईरान-इजराइल युद्ध को लेकर कही ये बात
वहीं केंद्रीय मंत्री ने ईरान-इजराइल-अमेरिका वॉर को लेकर भी बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध कभी नहीं होना चाहिए। जल्द ही युद्ध खत्म होना चाहिए। शिवराज सिंह ने यह भी बताया कि भारत में अनाज की कोई चिंता की बात नहीं है।


5 मार्च 1959 को हुआ जन्म
आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान का जन्म 5 मार्च 1959 को सीहोर में हुआ। पिता प्रेम सिंह चौहान और माता सुंदरबाई चौहान हैं। शिवराज सिंह ने भोपाल के बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट (दर्शनशास्त्र) तक स्वर्ण पदक के साथ शिक्षा हासिल की। साल 1975 में आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल (मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल) के छात्रसंघ अध्यक्ष बनें। उन्होंने आपातकाल का विरोध किया और 1976-77 में भोपाल जेल में बंद रहे। वे 1977 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवक हैं। साल 1992 में साधना सिंह के साथ शादी की। शिवरज सिंह के दो बेटे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE