BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2026, 3:39 pm
KHABAR : भारत-इंग्लैंड के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले मंदिरों में प्रार्थना, उज्जैन में टीम इंडिया का फोटो रखकर फैन्स ने किया पूजन, अंगारेश्वर मंदिर में जुटे लोग, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय टीम की जीत के लिए उज्जैन के प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों, पंडितों और पुजारियों ने मिलकर पूजन और विशेष अनुष्ठान कर टीम इंडिया की जीत की कामना की।


टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार को भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया अगर यह मैच जीतती है तो फाइनल में जगह पक्की कर लेगी।


करो या मरो की स्थिति वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने भगवान का पूजन-अभिषेक किया। शाम 7 बजे शुरू होने वाले मैच से पहले अंगारेश्वर मंदिर में करीब 50 से अधिक पंडित, पुजारी, श्रद्धालु और क्रिकेट फैंस ने मिलकर भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की।


इस दौरान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे सहित टीम के खिलाड़ियों की फोटो शिवलिंग के पास रखकर पूजन-अर्चन किया गया।


टीम ने भी किए भगवान के दर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ हाई-प्रेशर मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने मुंबई के श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में भी प्रार्थना की थी। अक्षर पटेल, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा सेमीफाइनल मुकाबले से एक दिन पहले मंदिर में दर्शन करते नजर आए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE