BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2026, 5:10 pm
KHABAR : मंदसौर जिला पंचायत बैठक में विवाद, कांग्रेस सदस्यों ने दिया धरना, तालाबंदी कर जताया विरोध, वीडियो बनाने पर रोक से हुआ हंगामा, सदस्यों ने कहा- जनता तक जानकारी पहुंचाने का है अधिकार, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित साधारण सभा की बैठक उस समय विवादों में घिर गई जब कांग्रेस से जुड़े जिला पंचायत सदस्यों को बैठक के दौरान वीडियो बनाने से रोक दिया गया। नाराज सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर जिला पंचायत कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया।

बताया गया कि कांग्रेस से जुड़े सदस्य विभिन्न मुद्दों और सवालों के साथ बैठक में पहुंचे थे। जब उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया, तो जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस हुई और नाराज सदस्यों ने बैठक छोड़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई अधिकारी भवन में कैद रहे, जबकि कुछ अधिकारी पीछे के गेट से बाहर निकले।

विरोध प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर, फौजी जगदीश धनगर, रिंकेश डबकरा, उमराव सिंह, शांतिलाल परिहार, विधायक प्रतिनिधि तरुण खींची और यूथ कांग्रेस जिला महासचिव पंकज कटारिया सहित अन्य लोग शामिल थे।

जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर ने कहा कि संसद, राज्यसभा, विधानसभा और उच्च न्यायालय की कार्रवाई भी लाइव प्रसारित होती है, तो जिला पंचायत की बैठक का लाइव प्रसारण क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें चुनकर भेजा है और वे जनता की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखना चाहते थे और उसकी जानकारी लोगों तक लाइव माध्यम से पहुंचाना चाहते थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE