BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2026, 5:21 pm
KHABAR : युद्ध के कारण चार दिन से अर्मेनिया में फंसी खिलाड़ी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बातचीत कर उज्जैन की प्रियांशी की सकुशल वापसी करवाई, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। अर्मेनिया में कुश्ती की विश्व चौंपियनशिप खेलने गई मध्यप्रदेश से एक मात्र खिलाड़ी प्रियांशी प्रजापत पिछले चार दिनों से अमेरिका इजराइल युद्ध के कारण फंस गई थी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने खिलाड़ी को युद्ध के हालात से निकलने के लिए जरूरी प्रयास किए। सीएम ने महिला पहलवान से लाइव बात कर उसकी गुरुवार को भारत देश में वापसी करवा दी।


उज्जैन की प्रियांशी प्रजापत अर्मेनिया में 24 से 28 फरवरी तक आयोजित हुई वर्ल्ड चौम्पियनशिप में खेलने गई थी। वे मध्य प्रदेश से एक मात्र खिलाड़ी थीं जो इस टीम का हिस्सा थीं। प्रियांशी को 1 मार्च को दुबई के रास्ते वापस भारत आना था, लेकिन दुबई में मिसाइल गिरने और युद्ध के हालत के बाद बंद हुई फ्लाइट वापसी संभव नहीं हो पा रही थी। इसके बाद प्रियांशी के पिता ने मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष नारायण यादव से सम्पर्क कर सीएम डॉ. मोहन यादव से मदद मांगी। सीएम ने तुरंत महिला खिलाड़ी प्रियांशी से ऑनलाइन बात कर हर संभव मदद की बात की। इसके बाद नया रास्ते अर्मेनिया से होते हुए तुर्की और कजाकिस्तान के रास्ते महिला खिलाड़ी को इंडिया लाया गया। गुरुवार सुबह प्रियांशी भारत पहुंच गई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE