इंदौर। भागीरथपुरा में दूषित पानी से हो रही मौतों के मामले में गुरुवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। आज इसमें जांच आयोग ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट पेश की है जबकि विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के लिए कोर्ट ने एक माह का समय दिया है। अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी।
आज सुनवाई में गठित एक सदस्यीय जांच आयोग की ओर से एक प्रारंभिक रिपोर्ट पेश की गई है। इस पर बहस के लिए तारीख 6 अप्रैल तय की गई है। इसमें कोर्ट आयोग को एक कर्मचारी को नियुक्त करने को कहा है। मामले में भागीरथपुरा से जुडे़ लोगों, रहवासियों जो की शिकायतें, समस्याएं, आवेदन, साक्ष्य, सबूत, आवेदन आदि जो वे भी देते हैं वह समन्वय बनाकर आयोग को देगा।
निगम 10 दिनों में प्राथमिकता से रिकॉर्ड कराएं उपलब्ध
खास बात यह कि मामले नगर निगम से रिकॉर्ड मांगे गए थे वह निगम ने कमेटी को पेश नहीं किए हैं। मामले में निगम ने कोर्ट को निर्देश दिए हैं कि वह 10 दिनों में कमेटी को प्राथमिकता से रिकॉर्ड पेश करें। कोर्ट ने आयोग को एक माह का समय दिया है कि वह रिपोर्ट पेश करें। अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी। इस मामले में अलग-अलग जनहित याचिकाएं लगी हैं। इसमें सीनियर एडवोकेट अजय बागडिया, रितेश इनानी, नीरज सोनी, ऋषि कुमार चौकसे आदि उपस्थित हुए।