मुरैना। विधानसभा अध्यक्ष आज एक दिवसीय प्रवास पर मुरैना रेस्ट हाउस पर पहुंचे।जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी देशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है। सभी को मिलजुलकर इस पर्व को मनाना चाहिए ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए।
रेस्ट हाउस परिसर में विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गुलाल लगाकर होली खेली और सभी को शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सर सैनी धाम में आयोजित दलकू बाबा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए, जहां वे सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।