BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2026, 7:04 pm
KHABAR : नीमच ग्राम पंचायत नेवड़ में पेयजल और शौचालय की समस्या को लेकर आवेदन, स्थाई लोक अदालत के माध्यम से नागरिकों को लोक सेवा विवादों का त्वरित समाधान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ग्राम पंचायत नेवड़ के नागरिकों द्वारा ग्राम में पेयजल संकट एवं सार्वजनिक शौचालय की कमी की समस्या को लेकर लोक उपयोगी सेवाओं हेतु गठित स्थाई लोक अदालत, नीमच में आवेदन प्रस्तुत किया गया हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच से प्राप्‍त जानकारी के अनुसारलोक उपयोगी सेवाओं की स्थाई लोक अदालत के माध्यम से आम नागरिक बिजली, पानी, परिवहन, डाक सेवा, दूरसंचार, स्वच्छता व्यवस्था, अस्पताल सेवा, सार्वजनिक मल-प्रबंधन तथा अन्य लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों का त्वरित एवं सरल समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इन मामलों में न्यायालयीन प्रक्रिया सरल होती है तथा पक्षकारों को शीघ्र न्याय प्राप्त करने में सुविधा होती हैं।

नीमच में गठित लोक उपयोगी सेवाओं की स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष प्रथम जिला न्यायाधीश राकेश कुमार शर्मा हैं। जिनके मार्गदर्शन में नागरिकों को लोक उपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के त्वरित समाधान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE